किसान आंदोलन में शामिल किसानों को NIA ने पूछताछ के लिए समन नहीं भेजा: नित्यानंद राय
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन अब उग्र हो गया है। इस बीच किसान नेताओं को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पूछताछ के लिए समन भेजे जाने की खबरों पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को बताया कि एनआईए ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसान नेताओं को समन नहीं भेजा है। बता दें कि किसान आंदोलन से जुड़ें कई लोगों ने दावा किया था कि उन्हें एनआईए पूछताछ के लिए समन भेज रही है।

Recommended Video
संसद में अब विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्रालय से पूछा, क्या किसी किसान को एनआईए ने नोटिस दिया है, अगर दिया है तो किस मामले में? इस सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि किसान आंदोलन से जुड़े किसी भी किसान को एनआईए द्वारा नोटिस नहीं भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पर किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को एनआईए का नोटिस मिला था, हालांकि ये नोटिस एनजीओ को मिलने वाली विदेशी फंडिंग को लेकर भेजा गया था।
आपको बता दें कि कई बार विरोध प्रधर्शन में शामिल किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार, आंदोलन को खत्म करने के लिए एजेंसियों का सहारा ले रही है। इस बीच एक बार फिर उम्मीद जताई जा रही हैं कि सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की वार्ता हो सकती है। बीते दिनो राज्यसभा में पीएम मोदी ने किसानों से आंदोलन को खत्म करने की अपील करते हुए उन्हें चर्चा के लिए एक मंच पर आने का निमंत्रण दिया था। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि अब किसान आंदोलन पूरे देश में खड़ा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का राजस्थान दौरा : 12 व 13 फरवरी को 5 जगहों पर किसान सम्मेलन-ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे












Click it and Unblock the Notifications