कैबिनेट की अहम बैठक आज, गुजरात चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान
Recommended Video

नई दिल्ली। मोदी सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज प्रस्तावित है, इस बैठक में माना जा रहा है कुछ अहम फैसलों पर सरकार हरी झंडी दे सकती है, हालांकि इस बैठक के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा जा रहा है कि गुजरात में चुनावों की घोषणा से पहले यह बैठक काफी अहम साबित होने वाली है। बैठक में जीएसटी के नियमों में कुछ बदलाव सहित किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है।

आज सुबह दिल्ली में होने वाली इस अहम कैबिनेट की बैठक पर तमाम राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। लेकिन जिस तरह से अभी तक गुजरात में होने वाले चुनावों की घोषणा नहीं की गई है, उसे लेकर कांग्रेस पहले से ही ना सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि चुनाव आयोग पर भी हमलावर है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि गुजरात चुनाव से पहले लोगों को चुनावी लॉलीपॉप देने की मोदी सरकार योजना बना रही है, जिसमें चुनाव आयोग भी मोदी सरकार का भागीदार है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि चुनाव के लिए काफी सारी तैयारी करनी होती है।
आपको बता दें कि गुजरात में चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है। गुजरात में लगातार सियासी उठापटक जारी है, एक तरफ जहां लगातार राहुल गांधी यहां तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, रैलियों को संबोधित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पाटीदार नेताओं का भाजपा से दूर जाना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बहरहला देखने वाली बात यह है कि इन तमाम सियासी उठापटक के दौर में क्या आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कुछ बड़ा फैसला लिया जाता है, जिसका असर गुजरात पर देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- ल गांधी के साथ हुई मुलाकात से किया इनकार












Click it and Unblock the Notifications