Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Union Budget 2025: बजट का चमड़े के थैले से क्‍या कनेक्‍शन, सबसे ज्‍यादा बार बजट किस वित्‍त मंत्री ने पेश किया?

Union Budget 2025: देश में वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट 2025 पेश होना वाला है। वित्‍तमंत्री सीतारमण 1 फरवरी 2025 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। बतौर वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह आठवीं बार बजट होगा। इन सरकार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हमारे का बजट 'चमड़े के थैले' से खास कनेक्‍शन है।

बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत हर वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया जाता है, जिसमें आगामी एक अप्रैल से 31 मार्च तक के आमदनी और खर्चों का पूरा लेखा-जोखा होता है। आइए जानते हैं कि भारत के आम बजट का इतिहास, बजट शब्‍द का अर्थ व बजट का चमड़े के थैले से क्‍या कनेक्‍शन है?

यह भी पढ़ें- CM Yogi का UP के पांच जिलों को बड़ा तोहफा, हर जिले को 1 करोड़ का बजट, फ्री में मेंटेन होगी फिटनेस

budget 2025 expectations

Budget 2025 Date India: 'बजट' शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया

देश में हर वित्‍तीय वर्ष में पेश होने वाला बजट शब्‍द फ्रेंच भाषा की देन है। बजट शब्द फ्रेंच भाषा के 'Bougette' से लिया गया है। Bougette का अर्थ होता है छोटा बैग। फ्रेंच भाषा में यह शब्द लैटिन शब्द 'बुल्गा' से लिया गया है। इसका अर्थ है 'चमड़े का थैला'। प्राचीन समय में बड़े-बड़े व्यापारी अपने सारे मौद्रिक दस्तावेज एक थैले में रखते थे। व्‍यापार बढ़ता और जमाना बदलता गया तो चमड़े का थैला मतलब बजट शब्द का प्रयोग संसाधनों को जुटाने के लिए किए गए हिसाब-किताब से जुड़ गया। इस तरह सरकारों के साल भर के आर्थिक बही-खाते को नाम मिला 'बजट'।

First Budget of India: भारत में 164 साल पूर्व पेश हुआ था पहला बजट

भारत में बजट का इतिहास करीब 164 साल पुराना है। अंग्रेजों के जमाने में 1857 की क्रांति के बाद ईस्‍ट इंडिया कंपनी की ओर से स्‍कॉटिश अर्थशास्‍त्री और राजनीतिक जेम्‍स विल्‍सन ने ब्रिटिश क्राउन के सामने बजट पेश किया था, जो भारत में पेश हुआ पहला बजट था। वहीं, 1947 के बाद आजाद भारत का पहला बजट 16 नवंबर 1947 को देश के प्रथम वित्‍तमंत्री आरके शनमुखम चेटटी ने पेश किया था। यह एक तरह से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की समीक्षा थी। इसमें किसी नए टैक्‍स की घोषणा नहीं की गई थी।

Budget 2025 Expectations: भारत के इन 3 PM ने खुद पेश किया बजट?

देश में आम तौर वित्‍त मंत्री बजट पेश करते आए हैं। वित्‍त मंत्रालय अलग से किसी मंत्री को दिया जाता है जबकि देश में तीन प्रधानमंत्री ऐसे भी हुए हैं, जिन्‍होंने पीएम रहते खुद बजट पेश किया है। इस सूची में बजट 1958-59 के लिए जवाहर लाल नेहरू, बजट 1970-71 के लिए इंदिरा गांधी और 1987-88 के लिए राजीव गांधी का नाम शामिल है।

भारत में सबसे ज्‍यादा बार बजट किसने पेश किया?

पूर्व वित्‍त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार
वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने 9 बार
पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 बार
पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिंहा ने 8 बार
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 6 बार
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 बार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+