केंद्रीय बजट 2025: अटल पेंशन योजना में राशि दोगुनी करने की तैयारी, जानिए किसको कितने रुपए मिलेंगे?
Union Budget 2025: नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से देशभर के लोगों को कई बड़े फैसलों की उम्मीद है। खासतौर पर अटल पेंशन योजना (APY) के तहत न्यूनतम पेंशन राशि में बढ़ोतरी की खबर चर्चा का विषय बन गई है। खबर है कि बजट में केंद्र की मोदी सरकार अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि को दोगुना करने की योजना बना रही है, जिससे लाखों गरीब और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को फायदा हो सकता है।
Atal Pension Yojana में न्यूनतम पेंशन हो सकती है 10,000 रुपये
फिलहाल अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन दी जाती है। यह राशि योजना में किए गए योगदान और लाभार्थी की उम्र पर निर्भर करती है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, सरकार इस न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह करने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल प्रदेश को रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के लिए विशेष प्रावधान की उम्मीद

अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो यह 2015-16 में शुरू हुई अटल पेंशन योजना का अब तक का सबसे बड़ा सुधार होगा। योजना का उद्देश्य बुढ़ापे में गरीब और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
अटल पेंशन योजना की विशेषताएं और पात्रता
पेंशन की सुरक्षा: यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पेंशन राशि नॉमिनी को मिलती है।
आयु सीमा: योजना का लाभ 18 से 40 साल के आवेदक ले सकते हैं।
बैंक खाता अनिवार्य: आवेदन के लिए बैंक खाता होना जरूरी है।
आवेदन प्रक्रिया: बैंक या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त करें।
फॉर्म भरने के बाद आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे बैंक में जमा करें।
अटल पेंशन योजना को क्यों माना जा रहा है खास?
अटल पेंशन योजना ने अब तक लाखों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। न्यूनतम पेंशन राशि को 10,000 रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव योजना को और अधिक आकर्षक बना सकता है। इससे देशभर में सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और गरीब तबके को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलेगा। बजट 2025 में अगर यह फैसला लागू होता है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब-हितैषी नीतियों की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगा।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद, बजट सत्र पर सबकी नजरें












Click it and Unblock the Notifications