Budget 2024: बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर मोदी सरकार, सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का ऐलान
Interim Budget 2024-25: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट 2024 (Budget 2024-25) पेश किया गया। नई संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दो बड़े ऐलान किए।
युवतियों और किशोरियों के स्वास्थ्य से संबधित वैक्सीनेशन (cervical cancer vaccination) का ऐलान किया गया है। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को बढ़ाने का ऐलान किया है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव
संसद में वित्त मंत्री ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों में टीकाकरण को प्रोत्साहित करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार सभी आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी, इसके लिए टीकाकरण करेंगे। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।
आयुष्मान योजना का मिलेगा कवर
आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। संसद में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।"
बजट की बड़ी बातें
- स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है
- सरकार मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाएगी।
- केंद्र सरकार ने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य है।
- तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया टारगेट।
- सोलर प्रक्रिया अपनाने से मुफ्त बिजली मिल सकेगी।
- 40 हजार रेलवे डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा
- सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
- सभी आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएंगे।
- 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications