Union Budget 2024 -25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- श्वेत पत्र में 10 वर्ष के प्रयासों की तस्वीर
Union Budget 2024 -25: केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर शुक्रवार (09 फरवरी) को पेश किए गए श्वेत पत्र पर चर्चा हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र' पर चर्चा के दौरान कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने केंद्र के बजट पर श्वेत पत्र का भारत पर बड़ा असर होता है। केंद्रीय मेतंरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर सही जानकारी के लिए श्वेत पत्र लेकर आए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले दस साल में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हुई है। भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। सदन में उन्होंने कहा, "श्वेत पत्र सदन में कही गई हर बात का एक दस्तावेज है, जिसे सरकार के पिछले 10 साल समर्पित प्रयास के बारे में सदन को सूचित करने के इरादे से तैयार किया गया है।"
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है। इस गति से आगे बढ़ रही है कि देश कि भविष्य में देश की सभी आकांक्षाएं पूरी हो सकें। उन्होंने कहा, "मैं किसी को भी चुनौती देती हूं जो कहता है कि यह दस्तावेज़ निराधार है। सब कुछ सबूत के साथ है। हमने जो कहा है वो श्वेत पत्र के जरिए सबसे साने रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की चर्चा करते कहा, "पिछले 10 वर्षों के दौरान रक्षा बजट दोगुना हो गया है। 2013-14 में यह 2.53 लाख करोड़ रुपये था। अब 2024-25 में यह 6.22 लाख करोड़ रुपये है। पूंजीगत व्यय, जिसमें सीमा सड़कें भी शामिल हैं।" और रक्षा बलों, उपकरण निवेश के लिए, रक्षा पूंजी बजट 2013-14 में 86,741 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वर्ष 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है।"
उन्होंने कहा कि यह सदन भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत के लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव पर श्वेत पत्र पर विचार करेगा। देश सबसे पहले आता है। यही वजह है कि हमारे बीते दस साल में देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हुई कि आज ये विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीतारमण ने कहा कि यूपीए ने फैमिली फर्स्ट नीति रखकर अर्थव्यवस्था को बदहाल कर डाला था।












Click it and Unblock the Notifications