Union Budget 2019: आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानिए खास बातें

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पांच जुलाई यानी की शुक्रवार को पेश होगा लेकिन उससे पहले आज लोकसभा में दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे पेश करेंगी और इसके बाद सर्वे राज्यसभा के पटल पर भी रखा जाएगा आपको बता दें कि हर साल बजट पेश करने से एक दिन पहले संसद में ऑर्थिक सर्वेक्षण पेश करने की परंपरा है।

Union Budget 2019: आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे

क्या है आर्थिक सर्वे

आर्थिक सर्वे में देश के विकास का सालाना रिपोर्ट होती है जिसमें ये बताया जाता है कि पिछले 12 महीनों के दौरान देश की अर्थव्‍यवस्‍था और सरकार की योजनाओं से क्‍या प्रगति हुई है, ये दस्‍तावेज वित्‍त मंत्रालय के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं, इस सर्वेंक्षण से ये भी पता चलता है कि सरकार की नीतियों से देश को फायदा हो रहा है या नहीं।

खास बातें

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये पहला बजट है और इसी लिहाज से पहली बार वो आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखने वाली हैं।
  • निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं और मोदी सरकार वन में वो रक्षा मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

शुक्रवार सुबह 11 बजे पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को सुबह 11.00 बजे अपने बजटीय भाषण की शुरुआत करेंगी, वित्त मंत्री अपने भाषण की शुरुआत लोकसभा स्पीकर को संबोधित करके शुरू करेंगी. इसके अलावा 8 जुलाई को बजट पर आम चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+