ये है वित्त मंत्री अरुण जेटली की टीम, जिसने तैयार किया है आम बजट 2018

नई दिल्ली। 2018 का केंद्रीय बजट पेश होने में अब दस दिन से भी कम का वक्त रह गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगे। ये मौजूदा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा और जेटली का लगातार पांचवां। इस बजट को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। खास बात ये है कि इस दफा बजट को तैयार करने वाली वित्त मंत्री की टीम अपेक्षाकृत नई है। वित्त सचिव हसमुख अधिया की अगुवाई में इकॉनोमिक अफेयर, बैंकिंग और व्यय जैसे डिपार्टमेंट में इस मर्तबा नए लोग हैं।

हसमुख अधिया का है बजट तैयार करने में अहम रोल

हसमुख अधिया का है बजट तैयार करने में अहम रोल

हसमुख अधिया-
इस समय वित्त मंत्रालय के सबसे तजुर्बेकार लोगों में से एक वित्त सचिव हसमुख अधिया हैं। वो पहले भी कई बजट का हिस्सा रहे हैं लेकिन ये पहली बार है जब उनकी अगुवाई की टीम ने बजट तैयार किया है। 1981 के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर अधिया जीएसटी बिल तैयार कने वाली टीम में भी अहम सदस्य थे। अधिया वर्ल्ड बैंक में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पर बोल चुके हैं।

अरविंद सुब्रमण्यम-
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम भी इस बजट टीम के अहम मेंबर हैं। उन्होंने इस बजट में देश की आर्थिक स्थिति को लेकर सुझाव देने और बजट का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी निभाई है।

टीम में ये लोग भी अहम

टीम में ये लोग भी अहम

सुभाषचंद्र गर्ग-
सुभाषचंद्र गर्ग आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपनी पोस्टिंग से पहले वाशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। इकॉनोमिक ग्रोथ कैसे हो, निजी निवेश, नौकरियों का सृजन के लिए क्या किया जाए, इस पर गर्ग ने बजट में प्रावधान कराए हैं।

अजय नारायण झा-
सचिव, व्यय विभाग
नारायण झा 1982 बैच के मणिपुर केडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह बजट के व्यय को कंट्रोल करने में माहिर माने जाते हैं। वह पहले भी वित्त विभाग में रह चुके हैं। वह वित्त आयोग के सचिव भी रहे हैं।

नीरज कुमार गुप्ता-
सचिव, निवेश विभाग और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन
1 9 81 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार का इस बजट में अहम रोल है। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट में सामरिक बिक्री और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र दोनों के लिए कई अनुमोदन किए है। सरकार संसाधनों को बढ़ाने के लिए एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने की संभावना है। राजीव कुमार ने संसाधनों को बढ़ाने के लिए नए उपायों पर भी गौर किया है। इसका भी बजट में असर दिख सकता है।

राजीव कुमार-
वित्तीय सेवा विभाग में सचिव
राजीव कुमार भारतीय उद्योग महासंघ के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं और एशियन डिवेलपमेंट बैंक में बड़े पदों पर रहे हैं। उन्हें वित्त, उद्योग मंत्रालयों में काम करने का भी अनुभव है।

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को बजट

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को बजट

संसद का बजट सत्र इस बार 29 जनवरी से 9 फरवरी तक और 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र दो भागों में बुलाया जाएगा। बजट का पहला सेशन 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली साल 2018-19 के वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे। बजट का दूसरा सेशन 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

अब तक सरकार बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी हुआ करती थी और रेल बजट अलग से पेश किया जाता था। पिछले साल रेल और आम बजट को एक साथ पेश करने के बाद अब इस साल आम बजट को भी 1 फरवरी को ही पेश कर दिया जाएगा। मोदी सरकार ने साल 2017 में चलन को बदलते हुए बजट की तारीख 1 फरवरी कर दी और रेल बजट को मुख्य बजट में शामिल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+