सुरक्षा में बड़ी चूक: मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर दिखे संदिग्ध पैराशूट, PMO ने दिया जांच के आदेश
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में संदिग्ध रूप से पांच मानव रहित पैराशूट को उड़ते देखा गया है। इन पैराशूटों की वजह से सनसनी फैली हुई है और पीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेट एयरवेज के पायलट कैप्टन दिनेश कुमार ने शनिवार शाम 5 बजकर 55 मिनट पर पहली बार इन पैराशूट्स को एयरपोर्ट के उपर उड़ते देखा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक पैराशूट 150 फीट की उंचाई पर उड़ान भरते देखा गया। मुंबई पुलिस से इलाके में रजिस्टर्ड पैराग्लाइडिंग संस्थानों की जानकारी मांगी गई है। गौर हो कि मानव रहित पैराशूट रिमोट कंट्रोल या फिर रेडियो से संचालित होते है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन पैराशूट्स को कौन उड़ा रहा था आ फिर इसका क्या मकसद था?












Click it and Unblock the Notifications