सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके लूटा 10 किलो सोना, घटना CCTV में कैद
मीठाखणी में शनिवार को रात करीब 3 बजे बदमाशों ने गार्ड पर अचानक हमला बोला और सोना लेकर फरार हो गए।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हथियारबंद बदमाशों ने एसआईएस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके 10 किलो सोना लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाल में गुजरात में सोने की रॉबरी बड़े स्तर पर हुई हैं। मीठाखणी में शनिवार को रात करीब 3 बजे बदमाशों ने गार्ड पर अचानक हमला बोला और सोना लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हथौड़ी से हमला किया और ऑफिस में दाखिल हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब 5 बजे मिली। सिक्योरिटी गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications