एंबुलेंस में किया पेशाब तो स्ट्रेचर पर छोड़कर चला गया ड्राइवर, मरीज की मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल के पलक्कड़ जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक एंबुलेंस का ड्राइवर मरीज के घायल अवस्था में अस्पताल के स्ट्रेचर पर छोड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल एक शख्स सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे पलक्कड़ के अस्पताल से एक प्राइवेट एंबुलेस में थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज के रेफर किया गया था। रास्ते में घायल मरीज ने एंबुलेंस में पेशाब कर दी। इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस चालक उस घायल शख्स को केरल के थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज के बाहर स्ट्रेचर में उलटा छोड़कर चला गया।

जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की पहचान भी हो गई है। कुल लोगों ने इस घटना को वीडियो बना ली। फोटो में एक शख्स स्ट्रेचर पर सिर के बल उल्टा पड़ा दिख रहा है। आधा स्ट्रेचर एंबुलेंस में है आधा जमीन पर। जिससे मरीज का सिर जमीन में टकरा गया। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में यह शख्स घायल हो गया था।
सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर पर भी कई चोटें आई थीं। उसे पहले पलक्कड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके बाद उसे थ्रिसुर के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा था। इस पूरे वाक्ये में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि घायल शख्स के साथ उसका कोई नजदीकी नहीं था।
एंबुलेंस में मौजूद स्टॉफ अस्पताल के अंदर दौड़कर ग्लव्स लेने के लिए गया तब तक ड्राइवर ने स्ट्रेचर को बाहर निकाल दिया था। इस दौरान घायल स्टॉफ के दो सदस्यों ने उसे उठाकर व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल के अंदर लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications