देश में 6.1 फीसदी बेरोगजारी दर, सरकार ने पेश किए सर्वे के आंकड़े

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने संसद में बेरोजगारी को लेकर किए गए नए सर्वे के आंकड़े पेश किए। नए आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी का स्तर 6.1 फीसदी पर पहुंच गया है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा कि देश में रोजगार के संबंध में, नये और व्यापक सर्वेक्षण के आंकड़े जुटाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी का स्तर 6.1 प्रतिशत है।

 Unemployment Rate at 6.1 Percent in 2017-18, Govt Cites New Survey in Rajya Sabha
राज्यसभा में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नया बेरोजगारी सर्वेक्षण 2017-18 किया गया है। सर्वे में किए गए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के मुताबिक भारत में श्रम बल की भागदारी 36.9 प्रतिशत और बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत है। श्रम मंत्री ने कहा कि इस सर्वे के आंकड़ों की तुलना पिछले आंकड़ों से नहीं की जा सकती है, क्योंकि सेंपल साइज पहले से भिन्न और व्यापक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से ये कहा जाना कि साल 2012 के बाद देश में बेरोगजारी बढ़ी है उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के सही आंकड़े जुटाने के लिये पुरानी सर्वेक्षण पद्धति को 2016 से रोक दिया। उन्होंने कहा कि नया सर्वेक्षण सांख्यिकी मंत्रालय की मदद से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+