'भारत में बांग्लादेश-भूटान और पाकिस्तान से अधिक बेरोजगारी', राहुल गांधी का न्याय यात्रा में PM मोदी पर हमला
Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची। उन्होंने रविवार को मोहना में सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे बड़े फैसलों से छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों के कारण भारत में बांग्लादेश, भूटान और पाकिस्तान से भी अधिक बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि आज देश में पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी है। पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारे पास बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं, क्योंकि पीएम मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पिछली यात्रा के दौरान लोगों ने हमसे कहा था कि 'आप कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं लेकिन अन्य राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में क्या?' इसलिए हमने अपनी दूसरी यात्रा शुरू की और इसमें 'न्याय' शब्द जोड़ा।
अपनी यात्रा के 50वें दिन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने रविवार सुबह ग्वालियर में पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों से बात की।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के स्वागत में राजघाट पुल पर बिछाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां, MP में लोक नृत्य से यात्रा का स्वागत












Click it and Unblock the Notifications