कोलकाता में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरने से 14 की मौत, 150 दबे

कोलकाता। प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 150 लोगों के दबे होने की खबर है। हादसे में करीब 80 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गई।

Under-construction flyover collapses in Kolkata, at least 10 feared dead

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है जबकि अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 150 लोग दबे हो सकते हैं। पुल के अंदर से लोगों की आवाजें आ रही हैं। बचाव कार्य जारी है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक फ्लाई ओवर को बनाने का काम पिछले तीन साल से चल रहा था।

-
-
-
कोलकाता में फ्लाई ओवर गिरा

कोलकाता में फ्लाई ओवर गिरा

-
-
-
-
-
-
-
-

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मिदनापुर की रैली कैंसिल कर मौके पर पहुंच गई हैं। राज्य सरकार ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+