ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना देने के लिए महिला ने उतारा मंगलसूत्र, बोली- इसे बेचकर वसूल लो रकम

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ट्रैफिक पुलिस को यू कहते हुए अपना मंगलसूत्र उतार कर दे दिया कि लो इसे बेचकर जुर्माना काट लो। पुलिस और महिला के बीच इस बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को बीच-बचाव करते भी देखा जा सकता है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्‍स नाऊ की खबर के मुताबिक मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले का है।

ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना देने के लिए महिला ने उतारा मंगलसूत्र, बोली- इसे बेचकर वसूल लो रकम

यहां पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन को लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहे दंपत्ति को रोका। मोटरसाइकिल पर सवार पति ने हेलमेट नहीं पहनी हुई थी। इसपर पुलिस ने उन पर 500 रुपये का चालान कर दिया। दंपति का कहना है कि उनके पास पैसे नहीं थे और पुलिसकर्मी उन्‍हें वहां से हिलने नहीं दे रहा था। इसे लेकर महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच जमकर बहस हुई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने पति के साथ खरीददारी करने बाजार गई थी।

उनके पास 1800 रुपए थे जिसमें से उन्‍होंने 1700 रुपए की खरीददारी कर ली। बचे 100 रुपए का उन्‍होंने कुछ खा-पी लिया। पुलिस ने जब उन्‍हें रोका तो उनके पास पैसे नहीं थे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्‍हें वहां से जाने देने को तैयार नहीं थे। आखिर में नाराज होते हुए उसने गले में पहना अपना मंगलसूत्र उतारकर एक पुलिसकर्मी को दे दिया और कहा कि इसे बेचकर वह जुर्माने की रकम वसूल ले। विवाद बढ़ा तो कुछ सीनियर अफसर वहां पहुंचे और उन्‍होंने बीच-बचाव कर महिला और उसके पति को वहां से जाने दिया। मामला तब प्रकाश में जब शनिवार को इसका वीडियो वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+