लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच येदियुरप्‍पा ने किया इस सीट से प्रत्‍याशी का ऐलान

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ऐसी अटकलें हैं कि वो आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कर्नाटक के कलबुर्गी से चुनाव लड़ेंगे। अब कर्नाटक बीजेपी अध्‍यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने इसपर मुहर लगा दी है। उन्‍होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि उमेश जाधव कलबुर्गी सीट से मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि इसपर अंतिम फैसला हाईकमान लेगा।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच येदियुरप्‍पा ने किया इस सीट से प्रत्‍याशी का ऐलान

आपको बता दें कि चिंचोली से दूसरी बार विधायक बने कांग्रेस नेता डा उमेश जाधव वह संभावित नेता दिख रहे हैं, जो खडगे को टक्कर देंगे। खडगे 2009 और 2014 में यह सीट जीतने ते बाद तीसरी बार चुनाव में उतरेंगे। पिछले चुनाव में खडगे ने भाजपा के पूर्व मंत्री रेवू नाईक बेलामागी को हराया था, जो अब जनता दल (एस) में जा चुके हैं।

बताया जा रह है कि डा जाधव को लड़ाने की योजना को राज्य भाजपा अध्यक्ष बी एस येदुरप्पा ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर अंतिम रूप दे दिया है। जबसे खडगे को कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया है, कलबुर्गी सीट महत्वपूर्ण हो गई है। इस पर भाजपा के उच्च अधिकारियों की नजर है, जो इसे अमेठी और रायबरेली के साथ कांग्रेस से छीनना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+