शरद पवार पर बरसीं उमा भारती, कहा- मंदिर पर उनका बयान पीएम नहीं बल्कि भगवान राम के खिलाफ
नई दिल्ली। एनसीपी चीफ शरद पवार के हाल में कोरोना को राम मंदिर से जोड़कर दिए एक बयान से राजनीति गर्म हो गई है। अब भाजपा नेता उमा भारती ने एक मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि शरद पवार का सवाल भगवान राम के खिलाफ है। उमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'शरद पवार का बयान भगवान राम के खिलाफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं।' बता दें कि शरद पवार ने बीते दिन बड़ा बयान देते हुए कहा था कि राम मंदिर बनाने से कोरोना नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर 2 घंटे पीएम वहां पहुंच जाएंगे, तो कौन सी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी। पीएम वह व्यक्ति हैं, जो 4 घंटे से ज्यादा नहीं सोते और 24 घंटे काम करते हैं। आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है। हवाई जहाज में भी वह काम करते हुए जाएंगे, मुझे उनका स्वभाव मालूम है। फाइल वर्क करते हुए जाएंगे और आते हुए भी फाइल वर्क करेंगे। अगर भगवान राम को 2 घंटे दे देंगे, तो क्या हो जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए अगले महीने की दो तारीखों का सुझाव दिया था, जिसके बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। ट्रस्ट ने तीन या पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास करने के लिए आमंत्रित किया है। पवार ने सोलापुर में संवाददाताओं से कहा, कोविड-19 का उन्मूलन महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से इसपर काबू पाने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications