प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ULFA-I के सदस्य बुबुल चंद्र बरुआ ने असम पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
चराइदेव जिले के मिरिपाथर भजो गांव में जन्मे बरुआ जून 1997 में उल्फा-1 में शामिल हुए थे, जब वह सोनारी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वह जल्द ही म्यांमार गया, जहां संगठन के शिविर हैं।

ULFA-I: असम पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (ULFA-I) के सदस्य बुबुल चंद्र बरुआ ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बरुआ ने गुवाहाटी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। असम पुलिस ने बताया कि उसने म्यांमार में संगठन के शिविर से भारत में प्रवेश किया और आत्मसमर्पण कर दिया।
बुबुल चंद्र बरुआ ULFA-I के वरिष्ठ सदस्य है। इसने भारत में प्रवेश कर असम पुलिस के सामने सरेंडर किया है। असम पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उल्फा-आई के स्वयंभू प्रमुख 48 वर्षीय बुबुल चंद्र बरुआ ने म्यांमार में संगठन के शिविर से भारत में प्रवेश किया और अतिरिक्त डीजीपी (विशेष शाखा) हिरेन चंद्र नाथ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
चराइदेव जिले के मिरिपाथर भजो गांव में जन्मे बरुआ जून 1997 में उल्फा-1 में शामिल हुए थे, जब वह सोनारी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वह जल्द ही म्यांमार गया, जहां संगठन के शिविर हैं, और वहां हथियार और चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Recommended Video

पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है, "1998 से वह संगठन के कैडरों को हथियार और चिकित्सा प्रशिक्षण देने में शामिल था और 2011 से वह म्यांमार के तगा में उल्फा-आई शिविर में हथियारों और चिकित्सा शिविर के प्रमुख के रूप में काम कर रहा है।"विज्ञप्ति के अनुसार, बरुआ ने 2011 और 2019 के बीच संगठन के लगभग 700 कैडरों को हथियार प्रशिक्षण और 150 कैडरों को चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया।
यह भी पढ़ें- फिल्म निर्माता मार्टिन सेबेस्टियन पर यौन उत्पीड़न और ठगी का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications