Maharashtra: शरद पवार के मुंह में था अल्सर, हुआ ऑप्रेशन, जानिए हेल्थ अपडेट

मुंबई, 25 अप्रैल। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हेल्थ के बारे में बड़ा अपडेट दिया है महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने, जिन्होंने रविवार को मीडिया से कहा कि शरद पवार पहले से ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं, उनके गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में री-चेकअप के लिए ले जाया गया था, जहां जांच के बाद उनके मुंह में अल्सर निकला था, डॉक्टरों ने उसे रीमूव कर दिया है, अभी उनकी तबीयत ठीक है, वो जल्द ही डिस्चार्ज होंगे।

Maharashtra: शरद पवार के मुंह में था अल्सर, हुआ ऑप्रेशन, जानिए हेल्थ अपडेट

मालूम हो कि 12 अप्रैल को शरद पवार ने अपने पित्ताशय की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करवाई थी। इसके बाद 15 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले, अचानक पेट में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें 20 अप्रैल को क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाज आज उनकी हेल्थ के बारे में बड़ा अपडेट नवाब मलिक ने दिया है।

बेटी ने शेयर की पापा पवार की तस्वीर

इससे पहले जब शरद पवार की अस्पताल में भर्ती थे, तो पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि पवार साहेब अपना सबसे पसंदीदा काम कर रहे हैं। दरअसल सुप्रिया ने शरद पवार की अस्पताल में अखबार पढ़ते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता का सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए अस्पताल ब्रीच कैंडी और उसके पूरे स्टाफ का धन्यवाद दिया था।

Maharashtra: शरद पवार के मुंह में था अल्सर, हुआ ऑप्रेशन, जानिए हेल्थ अपडेट

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर हुआ है, हालांकि शनिवार को राज्य की राजधानी मुंबई से थोड़ी राहत की खबर आई है क्योंकि कल यहां कोरोना के 5,888 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 3 हफ्तों में एक दिन में मिले सबसे कम केस हैं। इसके अलावा यह संख्या मुंबई में 4 अप्रैल को मिले एक दिन के सर्वाधिक केसों 11,163 केसों का लगभग 50% है। तो वहीं आज नवाब मलिक ने कहा है कि महाराष्ट्र के उन सभी लोगों की, जिनकी उम्र 18-45 वर्ष के बीच है, उनको टीका सरकार लगवाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+