यूक्रेन-रूस संकट: 219 भारतीयों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, आज शाम होंगे लैंड
रोमानिया, 26 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते भारत सरकार ने कीव में फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को यूक्रेन से 219 भारतीय छात्रों और प्रवासियों को लेकर एयर इंडिया का विमान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो गया है। स्पेशल विमान आज शाम मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। यूक्रेन से भारत लाए जा रहे इंडियंस की जानकरी केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दी। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, हमारी टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। एस जयशंकर खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बड़े ही लंबे चिंतन के बाद भारत सरकार ने अभियान शुरू कर दिया है। 219 नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र और प्रवासी भारतीय लंबी लाइन में लगे प्लेन में बैठने की बारी का इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट शाम करीब साढ़े छह बजे मुंबई में उतरेगी। रूस-यूक्रेन संकट के एक पूर्ण आक्रमण में बढ़ने के बाद पूर्व सोवियत गणराज्य से भारत के लिए यह पहली उड़ान है। पहले इस फ्लाइट को शाम 4 बजे मुंबई में लैंड करना था।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Ukraine-Russia News Update: यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ? जानिए सारे अपडेट्स
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फ्लाइट की लगभग सभी सीटों पर प्रवासी भारतीय बैठे हुए हैं। उन्होंने कोरोना प्रटोकॉल का पालन करते हुए मास्क भी पहना हुआ है। वहीं सामने आए एक वीडियो में भारतीय अधिकारी को छात्रों को आश्वस्त करते हुए सुना जा सकता है कि अगर एक भी भारतीय नागरिक पीछे छूट जाता है तो उनका मिशन पूरा नहीं होगा। फ्लाइट के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर, वह उन लोगों से आग्रह करते हैं जो अन्य भारतीयों के संपर्क में हैं जो अभी भी यूक्रेन में हैं और उन्हें आश्वस्त करें कि भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications