UGC ने जारी की देश के 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, छात्र हो जाएं सावधान
नई दिल्ली, 26 अगस्त: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 21 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जो खुद को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय बताकर छात्रों को गुमराह करते हैं। यूजीसी के मुताबिक इन यूनिवर्सिटीज ने नियमों और मानदंडों का उल्लंघन किया है। हैरानी की बात ये है कि इन 21 में से ज्यादातर फर्जी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हैं, जिनके नाम भी जारी कर दिए गए।

यूजीसी के मुताबिक दिल्ली में 8 फर्जी विश्वविद्यालय हैं, जिसमें अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, वाणिज्यिक विश्वविद्यालय लिमिटेड दरियागंज, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, व्यावसायिक विश्वविद्यालय (Vocational University), एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थान, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एंप्लॉयमेंट, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (Spiritual University) शामिल हैं।
वहीं यूपी में ऐसे ही 4 फर्जी विश्वविद्यालय हैं, जिसमें गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), भारतीय शिक्षा परिषद का नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के फर्जी विश्वविद्यालयों के भी नाम हैं।
डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं
यूजीसी के मुताबिक छात्रों और जनता को सूचित किया जाता है कि ये फर्जी विश्वविद्यालय हैं और लगातार यूजीसी के नियमों का उल्लंघन कर रहे। इसी वजह से उन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया। उनको डिग्री प्रदान करने का आधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications