UGC NET 2022 : Exam Result आज जारी होगा, जानिए किस विषय में कितने नंबर पर पास होने की संभावना
UGC NET 2022 : Result आज जारी होगा, संभावित कट-ऑफ मार्क्स जानिए। UGC NET 2022 Result nta national testing agency
UGC NET 2022 का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। NET Result से पहले Expected Cut-Off मार्क्स जानना जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 5 नवंबर को यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। UGC NET 2022 के परिणाम के बारे में यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि नेट 2022 परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करने की जरूरत पड़ेगी।

NET परीक्षा पास होने के लिए क्या अनिवार्य
नेट क्वालिफाई करने के लिए छात्रों को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में पास होना जरूरी है। पेपर 1 में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 100 में से 40 अंक चाहिए, जबकि आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों को पहले पेपर में पास होने के लिए 100 में से 35 अंक लाने होते हैं।
पेपर 2 में सामान्य श्रेणी के छात्रों को 200 में से 70-75 अंक लाने होते हैं। ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी से संबंधित छात्रों को 65 से 70 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति (एससी) कैटेगरी के छात्रों को 60 से 65 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैटेगरी के छात्रों को 55 से 60 अंक प्राप्त करने होते हैं।
UGC NET 2022 के परीक्षा परिणाम से पहले Expected Cut-Off के बारे में जी न्यूज की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है। यूजीसी नेट 2022 के अलग-अलग विषयों की संभावित कट-ऑफ पर्सेंट नीचे देखिए-
हिंदी (Hindi)
- जनरल (General) - 63.33
- ओबीसी (OBC) - 60.67 अंक
- अनुसूचित जाति (SC) - 55 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 56.67 अंक
अंग्रेजी (English)
- जनरल (General) - 59
- ओबीसी (OBC) - 53
- अनुसूचित जाति (SC) - 50
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 51
अर्थशास्त्र (Economics)
- जनरल (General) - 63.33
- ओबीसी (OBC) - 60.67 अंक
- अनुसूचित जाति (SC) - 55 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 56.67 अंक
राजनीति विज्ञान (Political Science)
- जनरल (General) - 63.33
- ओबीसी (OBC) - 60
- अनुसूचित जाति (SC) - 55.33
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 52.34
फिलॉसफी ( Philosophy)
- जनरल (General) - 72
- ओबीसी (OBC) - 69.33
- अनुसूचित जाति (SC) - 66
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 61.67
समाजशास्त्र (Sociology)
- जनरल (General) - 66.67
- ओबीसी (OBC) - 64
- अनुसूचित जाति (SC) - 60
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 58
इतिहास (History)
- जनरल (General) - 56
- ओबीसी (OBC) - 52.33
- अनुसूचित जाति (SC) - 50
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 48.67
कॉमर्स (Commerce)
- जनरल (General) - 62
- ओबीसी (OBC) - 58
- अनुसूचित जाति (SC) - 54.67
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 54
मैनेजमेंट (Management)
- जनरल (General) - 62
- ओबीसी (OBC) - 56.68
- अनुसूचित जाति (SC) - 55.33
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 54












Click it and Unblock the Notifications