Uddhav Vs Shinde: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर 11 मई को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

Maharashtra political crisis: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 11 मई को महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर फैसला सुना सकती है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि हम कल दो फैसले देने जा रहे हैं।

Maharashtra political crisis Uddhav Vs Shinde

Maharashtra political crisis Uddhav Vs Shinde: सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से संबंधित याचिकाओं पर गुरुवार 11 मई को सुनवाई करेगा। महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ इस पर फैसला सुना सकती है।

CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 16 मार्च को दोनों पक्षों उद्धव ठाकरे ग्रुप और एकनाथ शिंदे समूह द्वारा दायर याचिकाओं के एक बैच पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी सुप्रीम कोर्ट के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर फैसला सुनाने की संभावना के बारे में बात की और कहा, "कल सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।" एएनआई के मुताबिक, संजय शिरसाट ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट 16 विधायकों की अयोग्यता पर कल (11 मई) अपना आदेश सुनाएगा। कल सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा, मैं भी 16 विधायकों में से एक हूं।'

महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। संविधान का पालन करने से ही देश को लाभ होगा।" CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार (10 मई) को कहा कि "हम कल दो फैसले देने जा रहे हैं।"

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह, कृष्ण मुरारी, हिमा कोहली और पीएस नरसिम्हा की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई कर रही थी।

इस केस में सुनवाई के समापन के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया था कि क्या वह उस मुख्यमंत्री को बहाल कर सकता है जिसने शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया था। बेंच ने फ्लोर टेस्ट बुलाने के लिए राज्यपाल की शक्तियों के संबंध में सवाल किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "क्या होता है अगर हम फैसला करते हैं कि राज्यपाल द्वारा शक्ति का प्रयोग सही नहीं था? क्या उद्धव ठाकरे फिर से सीएम बनते? लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया? यह ऐसा है जैसे अदालत को सरकार को बहाल करने के लिए कहा जा रहा है जिसने इस्तीफा दे दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+