मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पीएम मोदी ने किया मुझे फोन: उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार के विधानसभा में बताया कि, सीएम पद संभालने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था। उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इसके अलावा उन्होंने बड़े सधे अंदाज में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उधर, सत्र के दौरान विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने भी एक कविता के माध्यम से अपने विरोधियों को जवाब दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस तारीफ करते हुए कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत सी चीजें सीखी हैं, मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में मैंने कभी भी सरकार के साथ विश्वासघात नहीं किया। उद्धव ठाकरे ने सदन में देवेंद्र फडणवीस से कहा कि अगर आप हमारे लिए अच्छे होते तो यह सब नहीं होता। मैं आपको विपक्ष का नेता नहीं बल्कि जिम्मेदार नेता कहूंगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात
मालूम हो कि कांग्रेस नेता नाना पटोल को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। नाना पटोले को स्पीकर बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम को वापस ले लिया है। फड़णवीस ने कहा कि हमने किसन कठोरे के नाम का प्रस्ताव विधानसभा स्पीकर के पद के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों ने अपील की यह परंपरा रही है कि स्पीकर की उम्मीदवारी निर्विरोध रहती है, लिहाजा हमने इस अपील को स्वीकार करते हुए अपने उम्मीदवार के नाम को वापस ले लिया है।
नियमों का उल्लंघन दिग्गज
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों के खिलाफ विधानसभा सत्र को बुलाया गया। मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों पर खुद उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में जवाब दिया। दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों के खिलाफ विधानसभा सत्र को बुलाया गया। मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों पर खुद उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications