सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे उद्धव ठाकरे, क्या दिल्ली से शुरू होगी महाराष्ट्र चुनाव की सुगबुगाहट
Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने है, चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, उद्धव ठाकरे तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
ठाकरे गुरुवार 08 अगस्त को राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे। यहां ठाकरे ने यहां सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुकालात के दौरान विभिन्न राजनीतिक समीकरणों पर बातचीत हुई।

वहीं, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोनिया से मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान वह सीएम केजरीवाल के माता-पिता से भी मिले।
इससे ठीक एक दिन पहले शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी। ठाकरे ने इस मुलाकात के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि वो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की तरफ से सीएम पद का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में ठाकरे की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र के अंदर चुनाव हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन चुनावी राज्यों में ऐसी मुलाकातों को चुनाव से जोड़कर देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications