उद्धव ठाकरे कैबिनेट में शामिल होने वाली कौन हैं ये तीन पावरफुल महिलाएं

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्ध‌व ठाकरे के नेतृत्व वाली महा अघाड़ी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। उद्धव ठाकरे सरकार में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार डिप्टी सीएम बने हैं। जबकि आदित्य ठाकरे, अमित देशमुख और अशोक चव्हाण जैसे चेहरों को भी कैबिनेट में भी शामिल किया गया है। वहीं, उद्धव कैबिनेट में शामिल उन तीन महिला चेहरों पर सभी की नजरें थीं, जिन्होंने सोमवार को मंत्रीपद की शपथ ली। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

तीन बार की विधायक हैं यशोमति

तीन बार की विधायक हैं यशोमति

उद्ध‌व ठाकरे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाली कांग्रेस की दो महिला मंत्री यशोमति ठाकुर और वर्षा गायकवाड़ हैं। यशोमति अमरावती जिले के तिवसा से विधायक हैं जबकि वर्षा गायकवाड़ धारावी से विधायक हैं। यशोमति ठाकुर कांग्रेस के शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की वकालत करने वाले विधायकों में शामिल रही हैं। विदर्भ इलाके से आने वाली यशोमति तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं और वे कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं। उनको कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के लिए AICC सचिव नियुक्त किया था।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की बेटी हैं वर्षा

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की बेटी हैं वर्षा

जबकि वर्षा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड की बेटी हैं और वे धारावी से चुनकर आई हैं। उनको उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके पिता एकनाथ गायकवाड तीन बार सांसद रहे हैं। धारावी से साल 2004 से वे लगातार चुनकर आती रही हैं। मराठी बौद्ध परिवार से आने वाली वर्षा पूर्व सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। साल 2017 में वर्षा तब सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज कराया था।

सुनील तटकरे की बेटी हैं अदिति तटकरे

सुनील तटकरे की बेटी हैं अदिति तटकरे

राकांपा के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिति तटकरे को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिली है, उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। वे श्रीवर्धन से पहली बार विधायक चुनकर आई हैं। अदिति के पिता सुनील तटकरे पूर्व की सरकार में सिंचाई और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। अदिति ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पढ़ाई की है। बता दें कि सोमवार को कुल 36 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+