820 करोड़ के UCO Bank IMPS घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 2 राज्यों के 7 शहरों में छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों के कुल 67 स्थानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के ताजा एक्शन को लेकर सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र में छापेमारी उन लोगों पर की गई, जिन्होंने पैसे प्राप्त किए और बैंक को वापस करने के बजाय इसे वापस ले लिया।
यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन के संबंध में राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों में 67 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई के मुताबिक दोनों राज्यों के कुल सात शहरों में तलाशी गई। सीबीआई का ताजा एक्शन उन लोगों के खिलाफ था, जिन्हें पैसे तो मिले थे लेकिन उन्होंने वापस नहीं किया।

छापेमारी की जानकारी देते हुए सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए आईएमपीएस लेनदेन को 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। इसके परिणामस्वरूप 820 करोड़ रुपये मूल बैंकों से वास्तविक डेबिट किए बिना यूको बैंक खातों में जमा किए गए थे।"
छापेमारी की जानकारी देते हुए सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए आईएमपीएस लेनदेन को 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। जिसके चलते मूल बैंकों से डेबिट किए बिना ही यूको बैंक खातों में 820 करोड़ रुपये जमा किए गए थे।"
एक्शन की जानकारी देते हुए सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले, जिनमें 43 डिजिटल डिवाइस शामिल हैं। इसमें 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क और 1 इंटरनेट डोंगल है। इसके अतिरिक्त, 30 संदिग्ध लोगों से भी मौके पर पूछताछ की गई।
बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2023 में 10-13 नवंबर के बीच 8,53,049 से अधिक IMPS के जरिए लेनदेन किया गया था। इन लेनदेन में 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में 820 करोड़ रुपये गलत तरीके से ट्रांसफर किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications