महज 15 मिनट की सवारी के लिए Uber ने 32 लाख रुपये किया चार्ज, मामला जान सभी के उड़े होश, कंपनी ने दी अब ये सफाई
न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस मामले का पूरा खुलासा किया है। इसमें बताया गया है कि एक ब्रिटिश व्यक्ति को महज 15 मिनट की कार सवारी के लिए उबर ने उसे 39,317 डॉलर यानी 32 लाख रुपये चार्ज किया। इसके बाद से हर कोई दंग है।
ओला-उबर (Ola uber) को लेकर यात्रा के दौरान कई शिकायतें मिलती हैं। कई बार ड्राइवर की अभद्रता या अधिक किराया चार्ज करना समेत कई शिकायतें सुनने को मिली हैं। लेकिन इस बर ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने वाली कंपनी उबर किसी अन्य मामले को लेकर चर्चा में है। उबर ने एक व्यक्ति से 15 मिनट की सवारी के लिए 32 लाख रुपये चार्ज किया है। न्यूयॉर्क की रिपोर्ट पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है कि सिर्फ 15 मिनट की सवारी के लिए 32 लाख चुकाना पड़ा।

मामला जानकर हर कोई दंग है
न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस मामले का पूरा खुलासा किया है। इसमें बताया गया है कि एक ब्रिटिश व्यक्ति को महज 15 मिनट की कार सवारी के लिए उबर ने उसे 39,317 डॉलर यानी 32 लाख रुपये चार्ज किया। इसके बाद से हर कोई दंग है। न्यूयॉर्क पोस्ट के माध्यम से यह मामला प्रकाश में आया है।

दोस्तों से मिलने के लिए बुलाई कार
22 वर्षीय ओलिवर कपलान ने जब अपना बैंक अकाउंट्स चेक किया तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, कपलान ने हाल ही में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में बक्सटन इन में काम करने के बाद सवारी के लिए एप के माध्यम से कार बुक किया। उबर की कार तय लोकेशन पर आ गई। वह उसमें सवार होकर महज 15 मिनट की सवारी की।

पेशे से शेफ है शख्स
कपलान पेशे से शेफ है। उन्हें काम के बाद अपने दोस्तों से मिलने जाना था। उन्हें जब बिल के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस (SWNS) से अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कार बुक किया तो उस समय कीमत केवल 11 डॉलर और 12 डॉलर के बीच थी जो 900-1000 रुपये के बीच है।

32 लाख रुपये से अधिक किया चार्ज
उन्होंने बताया कि ड्राइवर मेरे लोकेशन पर आ गया। मैं उबर में बैठ गया और वह मुझे ठीक वहीं ले गया जहां मुझे जाना था। यह सिर्फ 15 मिनट की यात्रा थी। कार से उतरने के बाद कपलान को इस बारे में कोई भनक नहीं लगी। सुबह में जब वह उठा तो मैसेज देखते ही वह दंग रह गया। जिसमें दिख रहा था कि उबर ने 39,317 डॉलर यानी 32 लाख रुपये से अधिक का चार्ज किया था।

इस वजह से खाते से नहीं कटे पैसे
गनीमत रही कि कपलान के अकाउंट्स में इतने पैसे नहीं थे। उबर कंपनी उसके अकाउंट से पैसे कट नहीं कर पाई। कापलान ने बताया कि अगर मेरे अकाउंट में पैसे होते तो मुझे रिवर्समेंट के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। काफी दौड़ने के बाद मुझे पैसे वापस मिलते। इससे मुझे फाइनेंशियली परेशानी होती।

कंपनी ने दी सफाई
हालांकि, उबर के आईटी एक्सपर्ट ने बतााय कि यह टेक्निकल फॉल्ट की वजह से हुआ है। कापलान ने जो लोकेशन दी थी, उसे ऑस्ट्रेलिया के किसी लोकेशन को समझ लिया गया। जिसकी वजह से उबर ने लाखों रुपया चार्ज किया। लोकेशन विचवुड, मैनचेस्टर में बार से बदलकर विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया के एक पार्क विचवुड में बदल गई।
यह भी पढ़ें- उबर ड्राइवर की मजेदार अपील हुई वायरल, गाड़ी में सीट के पीछे लिखा- भईया और अंकल ना बुलाएं












Click it and Unblock the Notifications