UAE के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से चक्रवात 'बिपरजॉय' को कैमरे में किया कैद, देखें तस्वीरें और VIDEO

अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से चक्रवात 'बिपरजॉय' को कैमरे में किया कैद,

Cyclone biporjoy: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' गुजरात तट पर लैंडफॉल बना लिया है। वहीं इस भयंकर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने अंतरिक्ष से आश्चर्यजनक तस्वीरें शेयर की हैं। सुल्‍तान ने अंतरिक्ष से बिपारजॉय चक्रवाती तूफान की आश्‍चर्यजक फोटो के अलावा वीडियो भी शेयर किया है।

अंतरिक्ष यात्री ने सभी फोटो को शेयर करते हुए उसके कैप्‍शन में लिखा

जैसा कि मैंंने अपने पहले वीडियो में वादा किया था, उसे मैंने पूरा किया। उन्‍होंने आगे लिखा यहां अरब सागर में बन रहे चक्रवात बिपारजॉय की कुछ तस्वीरें हैं, जिन्हें मैंने इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन से दो दिनों में क्लिक की है, जिसे मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं।

biporjoy current status

बता दें पिछले कुछ दिनों बिपारजॉय समुद्री तूफान जो अरब सागर से उठा, उसके चलते गुजरात में समुद्र तट पर रहने वाले हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित स्‍थानों पर शिफ्ट कर दिया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान, तटों, तूफान से राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा और महाराष्‍ट्र में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान होने की संभावना जताई थी।।

तस्वीरें जो सामने आई हैं उससे बिपारजॉय चक्रवात के कारण आए समुद्री तूफान की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह तस्‍वीरें गुजरात तट के पास की है।

इससे पहले सुल्‍तान अल-नेयादी ने चक्रवात का एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि मेरे द्वारा कैप्चर किए गए इन दृश्यों में अरब सागर के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात को देखें। वीडियो में चक्रवात कैसे बढ़ता जा रहा है ये नजर आ रहा था।

आईएमडी निदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र द्वारा देर‍ रात दी गई जानकारी के अनुसार अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान खतरनाक शक्ल धारण कर चुका है। चक्रवात बिपारजॉय' उत्तर पूर्व की ओर चला गया। ये गुजरात के करीब जखाऊ बंदरगाह और पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार कर चुका है।

उन्‍होंंने बताया कि ये चक्रवात समुद्र से जमीन की ओर बढ़ रहा है और गुजरात के सौराष्‍ट्र की ओर केन्दिंत है। रिकार्ड के अनुसार चक्रवात की तीव्रता घटकर 105-115 किमी प्रति घंटा रह गई है। उन्‍होंने बताया तीव्रता कम होने से इस समुद्री तूफान क रूप बदलकर प्रचंड चक्रवाती तूफान हो गई है। इस तूफान के कारण शुक्रवार यानी 16 जून को राजस्‍थान में भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+