अपने ही दावे से पलटे नीरज कुमार, कहा दाऊद ने नहीं की थी सरेंडर की बात
नयी दिल्ली। 1993 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सरेंडर करने के दावे पर दिल्ली के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार अब अपने ही बयान से पलट गए हैं। उन्होंने अंग्रेजी अखबार के दावे को खारिज कर दिया है। अपने ही बयान से यू-टर्न लेते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने दाऊद के सरेंडर की बात की ही नहीं।

नीरज कुमार से पहले इस बात का खंडन करते हुए तत्कालीन सीबीआई निदेशक विजय रामा राव ने कहा कि डॉन दाऊद ने सरेंडर की कोई पेशकश नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अगर दाऊद सरेंडर करने की पेशकश करता तो उसके इस ऑफर को इनकार करने की बात सोची भी नहीं जा सकती।
आपको बता दें कि नीरज कुमार ने अपनी आने वाली किताब के चैप्टर 'डायलॉग विद द डॉन' में इस बात का जिक्र किया है कि मुंबई धमाकों के सवा साल बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने आत्मसमर्पण करने का फैसला कर लिया था। उसे डर था कि विरोधी गांग के लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। इसी बात को नीरज कुमार ने एक अंग्रेजी अखबार से साझा किया था। अपनी किताब का हवाला देते हुए नीरज कुमार ने कहा था कि 1994 में मैंने 3 बार दाऊद इब्राहिम से बात की थी। वो सरेंडर करना चाहता था क्योंकि उसे डर था कि जब वह भारत आएगा तो उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग उसे खत्म कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications