चंडीगढ़ के पीजी में दो बहनों की गला रेतकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

नई दिल्ली। चंडीगढ़ के एक पीजी में गुरुवार को दो बहनों का शव बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि इस खतरनाक वारदात को दोनों में से एक के ब्वायफ्रेंड ने अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के शव दोपहर दो बजे बरामद हुए। दोनों के गले पर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया है। पंजाब के फजिलका की रहने वाली 26 साल की राजवंत कौर और 29 साल की मनप्रीत कौर जिरकपुर में एक कैमिकल प्लांट में काम करती थीं।

फोन न उठाने पर रिश्तेदार ने जाकर देखा तो....

फोन न उठाने पर रिश्तेदार ने जाकर देखा तो....

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को छुट्टी के दिन परिवार वालों ने दोनों बहनों को कई कॉल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसपर परिवार वालों ने एक रिश्तेदार को जाकर चेक करने को कहा। रिश्तेदार ने पहुंचकर देखा कि कमरा अंदर से लॉक है। पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किए।

हमला होने पर लड़कियां चीखी थीं लेकिन...

हमला होने पर लड़कियां चीखी थीं लेकिन...

प्राथमिक जांच में मालूम हुआ कि दोनों लड़कियों को सुबह लगभग 5 बजे मारा गया है। लड़कियों के शरीर पर कई वार किए गए थे। एसएसपी नीलमबरी जगदेल ने कहा कि मालूम हो रहा है कि लड़कियों पर तेज धार हथियार से वार किए गए। वारदात की जगह को देखकर लग रहा है कि दोनों से किसी ने झगड़ा भी किया था। लड़कियों के परिवार से बातचीत के बाद पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह है। पुलिस का दावा है कि हमला होने पर लड़कियां चीखी थीं लेकिन पड़ोसियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हालांकि दोनों का कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है और पुलिस को संदेह है कि ये दोनों लड़कियों में से एक के पूर्व ब्वायफ्रेंड का काम है।

सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसता दिखा संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसता दिखा संदिग्ध

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार राजवंत ने हाल ही में अपने प्रेमी के साथ संबंध तोड़ लिए थे। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कुलदीप को घर में घुसते देखा गया। उसने दो घंटे वहां बिताए और फिर लगभग 6 बजे निकल गया। सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कुलदीप के खिलाफ हत्या (302) का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- ललितपुर: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पत्थर से कूंचकर हत्या, कसाई मंडी में खून से लथपथ मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+