ललितपुर: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पत्थर से कूंचकर हत्या, कसाई मंडी में खून से लथपथ मिला शव
ललितपुर। यूपी के ललितपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पत्थर से सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार कसाई मंडी में युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के चचेरे भाई ने कसाईमंडी के एक युवक व उसके साथियों पर विवाद के बाद हत्या का शक जताया है।

खून से लथपथ शव बरामद
शहर कोतवाली इलाके के चौबेयाना मोहल्ला में रहने वाला सन्नी राजा हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता था। बुधवार सुबह सन्नी का कसाई मंडी में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कसाई मंडी के युवकों पर हत्या का आरोप
इस मामले में बजरंग दल अध्यक्ष शुभम कौशिक का कहना कि मोशन नाम के लड़के से चाय की दुकान पर सन्नी का विवाद हुआ था। बाद में तीन-चार लोगों ने मिलकर मांस काटने वाले छूरे और पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, मृतक के चचेरे भाई ने भी कसाई मंडी के एक युवक व उसके साथियों पर विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications