महाराष्ट्र का मंत्री बनने के लिए लड़ते दो राजस्थानी

नई दिल्ली। दो राजस्थानी इन दिनों महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट मंत्री बनने के लिए सारे पापड़ बल रहे हैं। एक हैं मंगल प्रभात लोधा और दूसरे हैं राज पुराहित।

लोधा मुंबई के सबसे बिल्डर माने जाते हैं। कहा जाता है कि वे 20 हजार करोड़ की चल-अचल संपति के मालिक हैं। वे कभी प्रमोद महाजन के करीबी थे। उधर, पुरोहित सिर्फ राजनीति करते हैं। वे करीब 40 साल पहले मुंबई आ गए थे। वे 1995-99 तक चली शिवसेना- भाजपा सरकार में मंत्री भी थे।

छत्तीस का आंकड़ा

लोधा और पुरोहित में छत्तीस का आंकड़ा है। दोनों अपने को मुंबई के राजस्थानियों का नेता और प्रवक्ता बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पर, जानकार मानते हैं कि पुरोहित बड़े जमीनी नेता हैं। उनका जनता के बीच में ज्यादा असर है। उधर लोधा तो मोटे पैसे वाले हैं। पार्टी को धन से मदद भी करते हैं।

महाजन से दोस्ती

पुरोहित तो साफतौर पर कहते हैं लोधा पैसे वाले बने प्रमोद महाजन से नजदीकियों के चलते। महाजन ने उन्हें बहुत लाभ पहुंचाया। वे तो यहां तक कहते हैं कि लोधा के पैसे के असर के कारण ही वे मंत्री नहीं बन सके। हालांकि वे भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से हैं।

लोधा भी कम नहीं

भाजपा सूत्रों का कहना है कि लोधा भी पुरोहित को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हालांकि वे खुलकर सामने नहीं आते। बता दें कि जब से संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, तब से लोधा और पुरोहित ने मंत्री बनने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

राजस्थानी समाज

जानकारों का कहना है कि मुंबई में राजस्थानी समाज काफी असरदार और बड़ा है। इसके चलते उसे कैबिनेट में नुमाइंदगी मिलेगी। मुंबई के राजस्थानियों को शिकायत रहती है कि उनके किसी आदमी को कैबिनेट में जगह नहीं मिलती। इसलिए माना जा रहा है कि लोधा या पुरोहित में से कोई तो मंत्री बन ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+