सामने आया पुलिस का भयावह चेहरा, पुलिस स्टेशन के बाहर व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भोपाल के एक पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा है, यह व्यक्ति नशे की हालत में था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया है। घटना के सामने आने के बाद एएसपी शशांक गर्ग ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, हमने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि अर्धनग्न हालत में सब्जी व्यापारी को दो पुलिस वाले घसीट रहे हैं और उसे डंडा मारते हुए सड़क पर ला रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद सीएसपी शाहजहांबाद के नागेंद्र पटेटरिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यवक का नाम कल्लू उर्फ अनवर है जोकि कोहेफिजा थाने के बाहर सब्जी का ठेला लगाता है।
लोगों का कहना है कि कल्लू अक्सर शराब पीकर ठेला लगाता था और नशे की हालत में थाने में घुस जाता था। मंगलवार रात को जब वह थाने में घुसा तो उसने थाने में ही लोगों को गालियां देनी शुरू कर दी, जिसके बाद थाना परिसर से पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए बाहर लेकर निकले। इसी दौरान किसी ने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। घटना के बाद अनवर का बयान दर्ज किया गया है, हालांकि उसने पुलिसकर्मियों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लेकिन थाने के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की असलियत सामने आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- हैवान बना पति, पत्नी और दो बच्चों की हत्या, पुलिस से कहा-मैं जा रहा हूं मरने












Click it and Unblock the Notifications