रनवे पर आमने सामने आये विमान, यात्री मामूली रूप से चोटिल

Plane on highway
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर दो विमान आमने सामने आ गये, हालांकि हादसा टल गया लेकिन गो एयर के यात्रियों को मामूली चोटें आ गयीं। घटना बुधवार ढ़ाई बजे की है, जब गो एयर का विमान मुंबई जाने के लिए रनवे पर था ठीक उसी समय पाइलेट ने रनवे पर चंडीगढ़ से आते हुए सरकारी विमान को देखा और तुरंत निर्णय लेते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर विमान को टैक्‍सी-वे की तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद 45 मिनट की देरी से गो एअर के विमान को मुंबई रवाना किया गया। बताया जा रहा है यह चूक एटीसी ( एअर ट्रैफिक कंट्रोल) की बातचीत सुनने में हुई।

घटना के बाद विश्‍लेषण करने पर पता चला कि सरकारी विमान दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका था और टैक्‍सी-वे की ओर जा रहा था जिसमें इसे ज्‍यादा वक्‍त लगा, जिसकी सूचना एटीसी को नहीं मिल पाई। जिसके कारण एटीसी ने इसी रनवे पर गो एअर विमान को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी।

घटना के बाद अधिकारियों का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं क्‍योंकि यहां एक बड़ा हादसा भी हो सकता था जो कि टल गया। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+