दिल्ली: सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे पांच मजदूर हुए बेहोश, दो की मौत

नी दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो पांच मजदूर बेहोश होकर गिर गए। इसमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि तीन का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर इलाके के सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे हुए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने सफाई शुरू की पांच मजदर बेहोश हो गए।

Two of the five labourers passed away who fell unconscious while cleaning a Septic tank in Rohini, delhi

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की मौत हो गई जबकि तीन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है जहां सिवर की सफाई के दौरान दिल्ली में पिछले कुछ सालों में कई सफाई कर्मियों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि ऐसा एक मामला कुछ दिन पहले दिल्ली से सटे नोएडा में भी आया था जहां पर सिवर की सफाई करने वाले दो मजदूर की मौत हो गई है। जिसके बाद आनन-फानन में एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसके बाद उनके शव को बाहर निकाला गया है। लोगों ने कहा कि यह विभाग की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं फिर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+