दिल्ली में दिनदहाड़े लूट, 44 लाख रुपए लेकर फरार हुए बदमाश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की गोलीमार कर कार और 44 लाख रुपए लूट लिए। हादसे में गोली के शिकार हुए दोनों व्यक्ति नागलोई स्थित एक फर्म में काम करते है। वह फर्म का पैसा बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। वह वजीरपुर स्थित एसबीआई की बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। दोनों घायलों को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बना हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर 12 .30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब दोनों कर्मी उत्तर पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर कर दी। गोली लगने के कार चला रहे कर्मी ने गाड़ी को रोक दिया।
बदमाशों ने बंदूक के नोक पर दोनों से कार और पैसे छीन लिए और फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों कुछ दूरी पर कार को छोड़ दिया और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications