VIDEO: गुरुग्राम में युवकों ने की मुसलमान शख्स से मारपीट, कुर्सी पर बैठाकर जबरदस्ती कटवाई दाढ़ी

हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ युवकों ने जबरदस्ती एक मुस्लिम शख्स की दाढ़ी कटवा दी। युवकों ने मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की और उसे जबरन कुर्सी पर बिठाकर सैलून कर्मचारी को दाढ़ी काटने के लिए कहा। सैलून कर्मचारी ने जब दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया तो युवकों ने उससे भी मारपीट की।

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ युवकों ने जबरदस्ती एक मुस्लिम शख्स की दाढ़ी कटवा दी। युवकों ने मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की और उसे जबरन कुर्सी पर बिठाकर सैलून कर्मचारी को दाढ़ी काटने के लिए कहा। सैलून कर्मचारी ने जब दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया तो युवकों ने उससे भी मारपीट की। पीड़ित युवक जफरुद्दीन मेवात के बादली गांव में रहता है।

Gurugram

गुरुग्राम में बाल कटवाने सैलून गए एक मुस्लिम शख्स के साथ कुछ युवकों ने जबरदस्ती से उसकी दाढ़ी कटवा दी। मेवात के बादली गांव का रहने वाला जफरुद्दीन सैलून में अपने बाल कटवाने गया था। वहां दो युवक उसकी दाढ़ी को लेकर कमेंट करने लगे। युवकों ने जफरुद्दीन को दाढ़ी कटवाने के लिए भी कहा। जब जफरुद्दीन ने दाढ़ी कटवाने से मना कर दिया तो दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने जफरुद्दीन को जबरदस्ती कुर्सी पर बैठाकर उसे बांध दिया।

ये भी पढ़ें: Facebook पर चढ़ा 66 साल के शख्स को इश्क का बुखार, 'गर्लफ्रेंड' ने लगाया 35 लाख का चूना

युवकों ने इसके बाद सैलून कर्मचारी से उसकी दाढ़ी काटने के लिए कहा। जब कर्मचारी ने दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों युवक फिर जबरदस्ती जफरुद्दीन की दाढ़ी कटवाकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित जफरुद्दीन ने बताया कि युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: नशे में धुत इंस्पेक्टर ने बीच सड़क रोकी कार, तेज आवाज में जमकर किया डांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+