विश्व मत्स्य दिवस: छत्तीसगढ़ के दो मत्स्य कृषक होंगे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के 2 मत्स्य कृषक होंगे राष्ट्रीत स्तर पर सम्मानित

रायपुर। 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day) के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य के दो मछुआरों को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के ए.पी. सिम्पोजियम हॉल, पूसा कैंपस में आयोजित होने वाले समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दोनों मछुआरों को उनके सर्वोत्तम कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य के मेसर्स एम.एम.फिश सीड़ कल्टीवेशन प्राइवेट लिमिटेड को बेस्ट फिशरीज इन्टरप्राइजे़स के तहत् दो लाख रूपए का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र एवं मेसर्स एम.आई.के कम्पनी, सिहावा, जिला धमतरी को बेस्ट प्रोप्राईटरी फर्म संवर्ग के तहत् एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले मत्स्य कृषकों को दी बधाई

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने दोनों मत्स्य कृषकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में प्रदेश के मत्स्य कृषक नवीनतम तकनीक को अपनाते हुए सफलता अर्जित कर रहे हैं। मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर है और पिछले 2 सालों में प्रदेश में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मत्स्य बीज उत्पादन 251 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई से 267 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई का उत्पादन में किया हैं।

मत्स्य पालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का है छठवां स्थान

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का देश में मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छठवां स्थान हैं। राज्य के मत्स्य कृषक प्रदेश में आवश्यक मत्स्य बीज प्रदाय करने के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आध्रप्रदेश एवं बिहार प्रदेशों को भी निजी क्षेत्र द्वारा मत्स्य बीज की आपूर्ति कर रहे हैं। संचालक मछली पालन ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर राज्य के मत्स्य कृषक 6-7 मेट्रिक टन तक मत्स्य उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। विगत दो वर्षो में प्रदेश में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मत्स्य उत्पादन 4.89 लाख मिटरिक टन से 5.31 लाख मिटरिक टन का उत्पादन हुआ हैं। देश में राज्य का मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में भी छठवां स्थान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+