करावल नगर मर्डर केस में वांटेड दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
नई दिल्ली। दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में दो बदमाशों की मुठभेड़ में मौत हो गई है। बदमाशों का नाम राजा कुरैशी और रमेश बहलपुर है। इनकी सोमवार सुबह 5.00 बजे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। दोनों ही तरफ से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपराधी कई मामलों में फरार थे। जिसमें हाल ही में करावल नगर में हुआ मर्डर केस भी शामिल है।
Recommended Video

मामले में पता चला है कि दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी थी और दोनों घायल थे। बाद में दोनों की मौत हो गई। पुलिस को दोनों के फरार होने की खबर सोमवार सुबह पता चली थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। सुबह हुई मुठभेड़ की कुछ तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई ने भी साझा की हैं।
हत्या के मामले में दोनों बदमाशों की तलाश थी। दोनों पर ही दिल्ली और गाजियाबाद के लोनी में कई मुकदमे दर्ज हैं। राजा कुरैशी और रमेश ने हाल में कई वारदातों को अंजाम दिया था। इन्होंने 12 फरवरी को एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग भी की थी। फिर इसी दिन उत्तर प्रदेश के लोनी में दोनों ने एक शख्स को घर से बाहर खींचा और उस पर फायरिंग कर दी। इसके अलावा दोनों ही वारदातों में बदमाशों ने पुलिसवालों पर फायरिंग की थी। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर शामिल है।
राजा कुरैशी और रमेश के खिलाफ लोनी थाने में करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के करावल नगर पुलिस स्टेशन में भी दोनों के ऊपर कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications