पाकिस्तान की ओर से क्रॉस फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से क्रॉस फायरिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के दो जवान शहीद हो गए हैं। यह क्रॉस फायरिंग जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुई है, जिसमे बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और कुछ घायल हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे इस सीज फायर के उल्लंघन का भारत की सेना जवाब दे रही है।

शनिवार देर रात सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जो दो जवान इस फायरिंग में शहीद हुए हैं उनके नाम कॉस्टेबल विजय कुमार पांडे और एसआई सत्य नारायण यादव हैं। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में तीन स्थानीय नागरिक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से अब भी फायरिंग की जा रही है और सीमापार से लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग को देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर लगातार कई ग्रेनेड से हमले किए गए थे। इस हमले में चार जवान और पांच लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications