छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो बीएसएफ जवान शहीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए एक बारूदी सुरंग में विस्फोट में बीएसएफ को दो जवान शहीद हो गए। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ताड़बौली गांव के जंगल की है।

Chhattisgarh

शहीद जवान की पहचान संतोष लक्ष्मण और विजयानंद नायक के रूप में हुई है जो कर्नाटक के रहने वाले थे और अर्द्धसैनिक बल के 121 बटालियन में तैनात थे। सुंदरराज ने बताया कि छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को गस्त पर रवाना किया गया था। जवान मोटर साइकिल पर सवार थे।

सोमवार शाम को गस्ती दल जब ताड़बौली गांव के जंगल में था, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में अन्य दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू है। इस फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

नक्सलियों ने गत शुक्रवार को कांकेर के ही बांदे थाना क्षेत्र में पुलिस मुखबिर होने का आरोप एक ग्रामीण की हत्या कर दी था। करीब 40-50 की संख्या में आए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। बता दें कि इससे पहले 20 मई छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 7 जवान शहीद हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+