"सावधान इंडिया" की इन दो एक्ट्रेस ने पेइंग गेस्ट बनकर उड़ाए 3.28 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई,18 जून। क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टीवी सीरियल्स में काम करने वाली दो एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों एक्ट्रेस आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती थी। जिन्हें 3.28 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के चलते सभी सीरियल की शूटिंग बंद चल रही थी जिसके चलते ये एक्ट्रेस बेरोजगार थी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। उनका एक दोस्त मुंबई की आरे कालोनी में पेइंग गेस्ट चलाता था उसके यहां ये दोनों कुछ दिन के लिए रहने आई थी। पुलिस के अनुसार आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके की ये पॉश बिल्डिंग थी जहां 18 मई से ये दोनों एक्ट्रेस बतौर पेइंग गेस्ट रह रही थीं। चूंकि ये घर एक पेइंग गेस्ट के लॉकअप में चलता है इन दोनों ने वहां रखे 3.28 लाख रुपये लेकर चंपत हो गईं।
पेइंग गेस्ट बनकर चोरी करने वाली ये दोनों एक्ट्रेस में एक 25 वर्षीय सुरभि सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव और दूसरी एक्ट्रेस 19 वर्षीय मोसिना मुख्ता सेख है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ये दोनों एक्ट्रेस पैसों की चोरी कर बाहर जाते हुए दिखाई दी। ये दोनों पोटली साथ ले जाते कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने पड़ताड की तो इन दोनों एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि "वे दोनों पुलिस हिरासत में हैं। उनके पास से 50,000 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में छोटी भूमिकाएँ निभाई थीं"












Click it and Unblock the Notifications