Twitter यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2021 से इन अकाउंट्स से हटेगा ब्लू टिक, सख्त होंगे नियम

नई

दिल्ली।
Twitter
blue
tick
Policy:
माइक्रो
ब्लॉगिंग
साइट
ट्विटर
(Twitter)
अगले
साल
जनवरी,
2021
से
अपने
प्लेटफॉर्म
पर
कुछ
बदलाव
करने
जा
रहा
है।
ट्विटर
पर
अब
तक
किसी
भी
अकाउंट
के
सत्यापन
के
लिए
मिलने
वाले
ब्लू
टिक
(Twitter
blue
tick)
को
ट्विटर
अब
हटाना
शुरू
करेगा।
अगर
आपके
ट्विटर
अकाउंट
पर
भी
ब्लू
टिक
है
तो
घबराने
की
जरुरत
नहीं
है।
ट्विटर
सिर्फ
उन्हीं
अकाउंट
से
ब्लू
टिक
हटाएगा
जो
कई
दिनों
से
सक्रिय
नहीं
हैं।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

ट्विटर इंडिया का बड़ा ऐलान

ट्विटर इंडिया का बड़ा ऐलान

दरअसल, ट्विटर इंडिया (Twitter india) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह अपनी सत्यापन नीति में अगले वाल 20 जनवरी से कुछ बदलाव करने जा रहा है। नई सत्यापन नीति (Account verification Policy) के मुताबिक अगले वर्ष से कंपनी निष्क्रिय और अपूर्ण खातों से स्वचालित रूप से सत्यापित बैज (ब्लू टिक) को हटाना शुरू कर देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसान नई नीति के तहत कंपनी उन अकाउंट से भी ब्लू टिक छीन सकती है जो ट्विटर के नियमों का बार-बार उल्लंघन या गंभीरता से पालन नहीं करेंगे।

ब्लू टिक पाने के लिए करना होगा नया आवेदन

ब्लू टिक पाने के लिए करना होगा नया आवेदन

ट्विटर इंडिया ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस बात का खुलासा किया है। कंपनी ने कहा, हम 2021 से ऐसे हैंडल पर नजर रखेंगे जो अपने नियमों और सत्यापन के संबंध में सुधार करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने ट्विटर ने ऐलान किया था कि वह अलगे वर्ष से वह अकाउंट भी ब्लू टिक पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्हें तीन साल पहले कंपनी द्वारा सार्वजनिक सत्यापन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।

यूजर्स को मेल भेजेगी कंपनी

यूजर्स को मेल भेजेगी कंपनी

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर इंडिया ने जोर देते हुए कहा, यदि आपका हैंडल ब्लू टिक गंवाने के जोखिम में हैं तो आपको स्वयं ईमेल और इन-ऐप के माध्यम से इसकी सूचना मिल जाएगी। इस सूचना में आपको बताया जाएगा कि अकाउंट से ब्लू टिक के स्वचालित रूप से हटाने से बचने के लिए यूजर्स को किन परिवर्तनों की आवश्यकता है। अगर आप 20 जनवरी, 2021 से पहले उन गाइडलाइन्स के मुताबिक अकाउंट में परिवर्तन करते हैं तो आपका ब्लू टिक नहीं हटाया जाएगा।

ऐसे अकाउंट्स से हटेगा ब्लू टिक

ऐसे अकाउंट्स से हटेगा ब्लू टिक

ट्विटर के मुताबिक कंपनी ऐसे अकाउंट से ब्लू टिक हटाने की योजना बना रहा है जो हैंडल निष्क्रिय है या जिसके उपयोगकर्ता अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके अलावा कंपनी 2021 से ऐसे ट्विटर हैंडल्स को यादगार (memorialize) अकाउंट बनाने की योजना भी कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में ब्लू टिक को लेकर हुए विवादों को देखते हुए कंपनी ने यूजर्स से भी अकाउंट वेरिफिकेशन (Account verification) की दिशा में सुधार के लिए सुझाव शेयर करने को कहा है।

यह

भी
पढ़ें:
href="https://hindi.oneindia.com/news/india/kerala-actress-stalked-and-groped-inside-shopping-mall-in-kochi-share-on-social-media-594500.html"
target="_blank">बहन
के
साथ
मॉल
आई
एक्ट्रेस
से
छेड़छाड़,
सोशल
मीडिया
पर
बताया
क्या
हुआ
था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+