Twitter: सलमान को हुई जेल तो बेरोजगार हुए शेरा, अब कौन देगा सैलरी और किसकी करेंगे सुरक्षा?
सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। एक्टर की जमानत याचिका पर 6 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन इसकी तारीख शनिवार तक के लिए टाल दी गई। सलमान का पूरा परिवार जोधपुर में पिछले दो दिनों से मौजूद है और इसके साथ ही उनके बॉडीगार्ड शेरा भी वहां हैं।
नई दिल्ली। सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। एक्टर की जमानत याचिका पर 6 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन इसकी तारीख शनिवार तक के लिए टाल दी गई। सलमान का पूरा परिवार जोधपुर में पिछले दो दिनों से मौजूद है और इसके साथ ही उनके बॉडीगार्ड शेरा भी वहां हैं। सलमान के फैंस जहां उनके लिए परेशान हैं, वहीं ट्विटर पर कई ऐसे लोग हैं जो शेरा के लिए चिंतित हैं।

5 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई और 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनके बॉडीगार्ड शेरा भी ट्रेंड करने लगे। अब क्योंकि सलमान खान को 5 साल के लिए जेल हो गई है, इसलिए लोग परेशान हैं कि शेरा का क्या होगा और कौन उन्हें अब सैलरी देगा। ट्विटर पर आए ये रिएक्शंस इतने फनी हैं, कि हंसते-हंसते आपका पेट दुख जाएगा।






बता दें कि शेरा सलमान को अपना भगवान मानते हैं। शेरा ने कई बार कहा है कि वो सलमान 'मालिक' के लिए जान भी दे सकते हैं। सलमान को 24 घंटे सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल का लगभग 2 करोड़ रुपये लेते हैं।
ये भी पढ़ें: शेरा के लिए 'भगवान' हैं सलमान खान, 20 साल से कर रहे हैं अपने 'मालिक' की सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications