केंद्र के फाइनल अल्टीमेटम के बाद Twitter ने दी कोरोना की दुहाई, नए IT कानूनों के लिए मांगी मोहलत
नई दिल्ली, 07 जून। भारत सरकार द्वारा नए आईटी नियमों को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के बाद ट्विटर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए आईटी नियमों को लागू और पालन करने के लिए अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ने भारत सरकार से थोड़ी और मोहलत मांगी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते दिनों ट्विटर को फाइनल अल्टिमेटम भेजा था जिसपर अब कंपनी का जवाब आया है। ट्विटर के स्पोक पर्सन ने सोमवार को कहा कि कंपनी भारत के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा है और रहेगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए आईटी नियमों को लागू करने के लिए ट्विटर लगातार कोई ना कोई बहाना बना रहा है। सरकार ने जब फाइनल नोटिस भेजा तो कंपनी ने देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते थोड़े और दिनों की मोहलत मांगी है। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि हमने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि ट्विटर नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, और हमारी प्रगति का अवलोकन विधिवत साझा किया गया है। हम भारत सरकार के साथ अपनी रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे। नए नियमों का पालन करने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्या सच में मोदी-योगी के बीच कुछ ठीक नहीं? पीएम ने नहीं दी सीएम को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई, जानिए वजह
आपको बता दें कि देश में बनाए नए आईटी नियमों को लेकर जहां गूगल ने साफ कर दिया कि वो इस नए रूल्स के मुताबिक काम करेगी। वहीं ट्विटर ने इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है, जिसके बाद भारत सरकार ने नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए ट्विटर को शनिवार (5 जून) को अंतिम नोटिस भेजा था। नए नियमों की अनुपालना की देरी करने वाले रवैये को देखते हुए सरकार ने ट्विटर को एक अंतिम नोटिस भेजने का फैसला किया था। नोटिस में सरकार ने ट्विटर को चेताते हुए कहा आवश्यकताओं का तुरंत पालन करने के लिए कहा गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर सरकार कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications