TWITTER पर कैरेक्टर लिमिट 140 से 280 करने के लिए टेस्टिंग शुरू

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने अपने पोस्ट के लिए कैरेक्टर साइज को बढ़ाने का फैसला लिया है। वर्तमान में ट्विटर पर कैरेक्टर लिमिट 140 है जिसे दोगुना यानी 280 कैरेक्टर किया जा रहा है। ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर टेस्टिंग शुरू कर दी है। दूसरी ओर ट्विटर के कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ट्विटर के कैरेक्टर्स बढ़ाने का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ने कहा है कि कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने की जरुरत नहीं है।

ट्विटर पर कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर यूजर्स ने कैसे लिए मजे

कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर टेस्टिंग शुरू

ट्विटर की ओर से कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया गया। इसमें ट्विटर की ओर से कहा गाय कि क्या आपके ट्वीट 140 कैरेक्टर में फिट नहीं होते हैं? हम छोटे ग्रुप के साथ एक नई कोशिश कर रहे हैं, ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट 280 करने जा रहे हैं। इस ट्वीट के साथ ट्विटर की ओर से एक ब्लॉग पोस्ट किया गया है। इस ब्लॉग में कुछ उदाहरण के जरिए ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने की वजह बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:- SP छोड़ने की तैयारी में थे मुलायम, ऐन वक्त पर लिया यू-टर्न!

ट्विटर की ओर से ट्वीट किए गए ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी गई है कि जापानी भाषा में अधिकतर ट्वीट 15 कैरेक्टर के होते हैं, लेकिन अंग्रेजी में 34 कैरेक्टर के ट्वीट होते हैं। अंग्रेजी में ट्वीट करने वालों में कैरेक्टर लिमिट को लेकर काफी निराशा है। ट्विटर की ओर से कहा कि ये एक छोटा बदलाव है, लेकिन इसका असर बड़ा होगा। ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने को लेकर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई ट्विटर यूजर ऐसे हैं जिन्होंने लंबे ट्वीट्स की ट्विटर की योजना का विरोध किया है, उनकी ओर से कहा गया है कि इसकी जरुरत नहीं हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'हमारे पास किताब पढ़ने का वक्त नहीं है।' एक यूजर राहुल सांकृत्यायन ने ट्वीट किया, '140 कैरेक्टर ही ठीक है, इसको फेसबुक मत बनाइये।'

देखिए इस मुद्दे पर कुछ और यूजर्स के ट्वीट...

इसे भी पढ़ें:- जब पार्टी नेताओं से बोले नीतीश कुमार, 'अगर मैं मर जाऊं तो?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+