ट्विटर ने बताई वजह, अचानक से क्यों कम हुए हैं कुछ यूजर्स के फॉलोअर्स
नई दिल्ली, 15 जून: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में कहा है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर 36 घंटे के भीतर उनके 80 हजार फॉलोवर्स कम हो गए। उनके अलावा रिचा अनिरुद्ध और कई लोगों ने इसी तरह की बात कही। काफी बड़ी तादाद में अचानक ही फॉलोवर्स कम हो जाने की यूजर्स की शिकायतों के बाद ट्विटर ने इस पर सफाई दी है और ये भी बताया है कि किस वजह कुछ यूजर्स को इस तरह की परेशानी हुई। ट्विटर का कहना है कि तेजी से फॉलोवर्स कम होने की वजह प्लेटफॉर्म से मौजूदा स्पैम प्रोफाइल को हटाने के कारण हो सकता है।

ट्विटर ने ये बताई है वजह
ट्विटर का कहना है कि किसी अकाउंट के लगातार रिपोर्ट होने या सक्रिय ना रहने पर कंपनी अकाउंट से उनका पासवर्ड या फोन नंबर वेरिफाइ करने को कहती है। जिससे अकाउंट की सत्यता जांची जा सके। अगर ट्विटर को किसी अकाउंट के फर्जी या निष्क्रिय होने का पता चलता है तो उसे लॉक कर दिया जाता है और ऐसे अकाउंट दूसरे यूजर्स की फॉलोअर्स काउंट लिस्ट में नहीं दिखते। ऐसा रेग्युलर किया जाता है और ये यूजर्स को स्पैम और फेक अकाउंट से बचाने की एक कोशिश है। ऐसे में हो ऐसे अकाउंट बंद किए जाते रहे हैं।

जो अकाउंट एक्टिव नहीं उनको हटा दिया जाता है
ट्विटर ने कहा कि निष्क्रिय या लगातार रिपोर्ट हो रहे अकाउंट को प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है तो और इसका असर यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या पर भी होता है। ट्विटर ने ये भी कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म से झूठीं बातों को फैलने से रोकने के लिए एक नया सॉल्यूशन भी लाया गया है। ये फीचर बर्डवॉच नाम से आया है।

चर्चा में है ट्विटर पर फॉलोवर्स घटने का मामला
ट्विटर पर फॉलोवर्स घटने का मामला हाल के दिनों में चर्चा में रहा है। ट्विटर के काम करने का तरीके पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। खासतौर से बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के 36 घंटे के अंदर उनके 80 हजार फॉलोअर्स कम होने का दावा करने के बाद लगातार इस तरह की शिकायतें आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications