Twitter Blue 12 दिसंबर से अवेलेबल होगा, जानिए कीमत, फीचर्स समेत अहम बातें
Twitter Blue 12 दिसंबर से अवेलेबल होगा। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद कई बदलावों में ये भी बड़ा चेंज है। ट्विटर यूजर्स को ब्लू के लिए कीतनी कीमत चुकानी होगी ? क्या फीचर्स मिलेंगे ? जानिए ऐसी कई अहम बातें

Twitter Blue 12 दिसंबर को शुरू होगा। ट्विटर में एलन मस्क के आगमन के साथ प्राइसिंग पर भी नए सिरे से बहस शुरू हुई है। मूल्य निर्धारण के साथ एलन मस्क ने ट्विटर पर कई और सुविधाएं देने की घोषणा की है। ट्विटर ब्लू की शुरुआत में देरी, लॉन्च की तारीख आगे खिसकाने और कुछ अन्य कारणों से हुई देरी के बाद ट्विटर ब्लू सेवा शुरू होने वाली है। ट्विटर की नई फौज मस्क के नेतृत्व में Twitter Blue Roll out करने को तैयार है।
ट्विटर ब्लू के रोलआउट की पुष्टि
28 अक्टूबर को ट्विटर पर पदभार संभालने के बाद एलन मस्क ने इसका ऐलान किया था। अब ट्वीट्स की नई श्रृंखला से ट्विटर ब्लू के रोलआउट की पुष्टि हुई है। ट्विटर ब्लू कब लॉन्च हो रहा है ? इस सवाल पर ट्विटर ने रविवार को कहा कि ट्विटर ब्लू 12 दिसंबर यानी सोमवार को फिर से लॉन्च हो रहा है। ट्विटर के अनुसार यह धीमी प्रक्रिया हो सकती है, ऐसे में संभव है कि 12 दिसंबर को ट्विटर ब्लू सभी यूजर्स तक न पहुंचे।
दो तरीके की कीमतें चुकानी होंगी
इसके बाद सबसे अहम सवाल ट्विटर ब्लू की कीमत कितनी होगी? ट्विटर ब्लू के लिए मूल्य निर्धारण के दो स्तर हैं। जो उपयोगकर्ता ट्विटर के वेब संस्करण से इसकी सदस्यता लेंगे ऐसे यूजर्स को प्रति माह 8 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। यदि ट्विटर यूजर्स एंड्रॉयड या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप से ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेते हैं, तो उन्हें अधिक कीमत चुकानी होगी।
मोबाइल यूजर्स के लिए कीमत
ट्विटर के मुताबिक एप्पल यूजर्स को हर महीने 11 डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, Android पर इसकी कीमत कितनी होगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी 11 डॉलर प्रतिमाह की कीमत ही रखी जाएगी।
एप्पल कमीशन लेता है इसलिए महंगा
डेस्कटॉप, लैपटॉप या टैबलेट पर ट्विटर के वेब वर्जन से अधिक कीमत ऐप पर क्यों ? यानी iOS संस्करण अधिक महंगा क्यों है ? इस पर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि ऐप्पल इन-ऐप सब्सक्रिप्शन सेवाओं के लिए सभी डेवलपर्स से 30% कमीशन लेता है। मस्क ने एप्पल और 30 फीसद कमीशन के खिलाफ एक संक्षिप्त तथाकथित 'युद्ध' छेड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि, इसे परिहास समझा गया क्योंकि मस्क ने दावा किया कि उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से मुलाकात कर "गलतफहमियों" को दूर करने के लिए "अच्छी बातचीत" की।
ब्लू टिक वाले अकाउंट में फीचर्स
ट्विटर ब्लू के साथ यूजर्स को क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे ? इस सवाल पर ट्विटर ने कहा कि कुछ विशेषताएं सदस्यता सेवा का एक हिस्सा होंगी। इनमें ट्वीट्स को संपादित करने की क्षमता, रीडर मोड और 1080p रिजॉल्यूशन की वीडियो अपलोड करने की परमिशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनके साथ यूजर्स को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक दिया जाएगा।
गोल्ड और ग्रे टिक वाले ट्विटर खाते
ट्विटर अकाउंट के लिए ग्रे और गोल्ड चेकमार्क का क्या हुआ ? इस सवाल पर ट्विटर ने कहा कि ग्रे और गोल्ड चेकमार्क ब्लू का ही हिस्सा समझा जा सकता है। ट्विटर ने कहा कि ट्विटर ब्लू के तहत यूजर्स के खाते की समीक्षा के बाद ही नीला चेकमार्क मिलेगा। ट्विटर के अनुसार वेरिफिकेशन प्रोसेस में- ट्विटर बिजनेस अकाउंट का आधिकारिक लेबल गोल्ड चेकमार्क होगा और बाद में सरकार और बहुपक्षीय खातों के लिए ग्रे चेकमार्क दिया जाएगा।
ट्विटर ब्लू के बारे में और क्या पता होना चाहिए ?
ट्विटर ने यह भी स्पष्ट किया है कि सब्सक्राइबर अपने हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो को बदल सकेंगे। हालांकि, अगर वे ऐसा करते हैं तो वे अस्थायी रूप से उनके अकाउंट की ब्लू टिक हट जाएगी। ऐसा तब तक रहेगा जब तक उनके खाते की फिर से समीक्षा नहीं हो जाती।
ये भी पढ़ें- Twitter: भारत में ट्विटर डाउन, डेस्कटॉप और ऐप यूजर्स को आ रही दिक्कत












Click it and Unblock the Notifications