Twitter: भारत में ट्विटर डाउन, डेस्कटॉप और ऐप यूजर्स को आ रही दिक्कत

भारत में ट्वीटर का सर्वर रविवार को डाउन को हो गया। डेस्कटॉप औ एप पर यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Twitter down

Twitter server down: दुनिया के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर में रविवार को दिक्कत आ गई। भारत में ट्वीटर के डेस्कटॉप और ऐप यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डेटा उपलब्ध ना होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी को रिपोर्ट की है।

रविवार शाम 6:45 मिनट से ट्वीटर डाउन हुआ। 15 मिनट के भीतर इसको लेकर हजारों लोगों रिपोर्ट की। बता दें कि ट्वीटर डाउन के चलते लोंगों को डेटा डाउनलोड करने से लेकर लॉगिन तक की समस्या आई। हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) प्लेफार्म के मोबाइल वर्जन में ऐसी समस्या नहीं देखी गई।

भारत में वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर शाम 7 बजे तक 1,747 लोगों ने ट्विटर में आ रही दिक्कत को लेकर शिकायत की। इससे पहले भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में दिक्कतें आईं थीं। जुलाई में ट्विटर की सेवाएं ठप हुई थीं। उस वक्त ट्विटर एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

वहीं रविवार को भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में दिक्कत आई। इससे पहले शनिवार को गूगल की ईमेल सर्विस 'GMail' की सेवा भी कुछ देर के प्रभावित हुई थी। इससे पहले इसी साल फरवरी में एक सप्ताह के भीतर दो बार ट्विटर ठप हुआ था। कई यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+